फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से 30 फीसदी पीछे चल रही गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य से 30 फीसदी पीछे चल रही गेहूं खरीद
विज्ञापन

सहारनपुर। सभी दावों और कोशिशों के बावजूद जिले में गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य से करीब 30 फीसदी पीछे चल रही है। शासन ने जनपद को 72,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है जबकि अब तक 50,212.07 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है। शासन ने गेहूूूं खरीद की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 जून कर दी है।
जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 96 सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य का मात्र 69.26 प्रतिशत ही हो सकी है। शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 72500 मीट्रिक टन दे रखा है जबकि अब तक खरीद मात्र 50212.07 मीट्रिक टन ही हो सकी है। गत वर्ष इस समयावधि तक 71,849.54 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। जिले के 18324 किसानों ने अब तक अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा है। कम खरीद को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कई केंद्र प्रभारियों नोटिस भी दिया था। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि जनपद में लक्ष्य का 69.26 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हो सकी है। शासन ने गेहूं खरीद की समयावधि को बढाया है। अब 25 जून तक गेहूं की सरकारी खरीद हो सकेगी। कम खरीद की बड़ी वजह बाजार में गेहूं का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य के आसपास होना भी है। 25जून तक सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा।
गेहूं की सरकारी खरीद एक नजर में
जनपद में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र--96
-गेहूं खरीद का सरकारी लक्ष्य---72,500 मीट्रिक टन
- अब तक गेहूं खरीद-------50,212.073 मीट्रिक टन
- लाभार्थी किसान------------18324
खाद्य विभाग के 12 जून के आंकड़ों के आधार पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें