फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग में खनन से लदे 18 वाहन सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में खनन से लदे 18 वाहन सीज किए
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर जिले में खनन से लदे ओवरलोड 18 वाहनों को सीज किया। इसके अलावा 35 ई-रिक्शाओं का भी चालान किया। कार्रवाई के दौरान 2.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने टीम के साथ सहारनपुर अंबाला रोड, देहरादून रोड पर गांव फतेहपुर, बेहट रोड, गागलहेड़ी, देवबंद मार्ग, दिल्ली रोड और मल्हीपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर खनन से लदे 18 ओवरलोड ट्रक सीज किए। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले छोटे-बड़े 66 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसी तरह एसडीएम देवबंद ने परिवहन विभाग टीम के साथ देवबंद मंडी से 35 ई-रिक्शाओं को चालान किया। सभी कार्रवाई में 2.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। एक जुलाई को स्कूल खुलने पर स्कूली वाहनों को भी चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें