सहारनपुर। केंद्र में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया, जिसमें चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत की सराहना की गई। इसके साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा के नए कार्यालय पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से कैराना सीट भाजपा ने जीती है। सहारनपुर लोकसभा सीट हम भले ही हार गए हो, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा हमें ज्यादा वोट मिले हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की ही मेहनत है कि पूरे देश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक ब्रिजेश सिंह, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, कीरत सिंह, अजीत राणा, प्रमोद, पवन संवई, राजपाल जुड्डा, ठाकुर जसवंत सिंह, मेलाराम पंवार, मुनेश राणा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।