फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की बच्ची समेत जनपद में 156 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छह माह की बच्ची समेत जनपद में रविवार को 156 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सीएचसी रामपुर मनिहारान के एक चिकित्सक के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के लोग भी शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 4582 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना के 1798 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

रविवार को मिले 156 संक्रमितों में आवास विकास की एक छह माह की बच्ची भी शामिल है। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज के दस लोग तथा जिला जेल परिसर के छह लोग शामिल हैं। एसबीडी जिला अस्पताल परिसर के दो लोग संक्रमित आए हैं, जिनमें एक फार्मासिस्ट भी शामिल है। जिला महिला अस्पताल परिसर से एक और सीएचसी रामपुर मनिहारान से एक चिकित्सक पॉजिटिव मिला है। मांडला पुवांरका, गंदेवड़ पुंवारका, ताल्हापुर, रूपड़ी, अर्जुन नगर, ढिक्का टपरी, गुरुद्वारा रोड, गत्ता मिल, शांतिनगर, वर्धमान कॉलोनी, टोपिया सराय, बेरीबाग, माडकी कोटा, आवास विकास, खाताखेड़ी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, कपिल विहार, पंजाबी बाग, किशनपुरा, माधोनगर, जिला जेल, जनकपुरी, नवीन नगर, मानकमऊ, नंद वाटिका, पवन विहार, पुलिस लाइन, चौकी माली गेट, मनानी, मिर्जापुर, साढौली कदीम, जसमोर, नौगांवा, मुरादखेड़ी, शेरमऊ, बुड्ढाखेड़ा, सुल्तानपुर, अघ्याना, नयागांव, शंकरपुरी, महाराजा गार्डन, कोरी माजरा, हरपाली, गोविंदनगर, जानखेड़ा, सैदपुर, बुढेड़ा, पिलखनी, ढोला फतेहपुर, दुर्गा विहार, गिल कॉलोनी, हकीकतनगर, साउथ सिटी, अहमद बाग, पंत विहार, खलासी लाइन, आवास विकास, वरुण विहार, ज्वाला नगर, विनय विहार आदि में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें