फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रोफेशनल करियर काउंसिलिंग की सुविधा -- डाक्टर बावा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रोफेशनल करियर काउंसिलिंग देंगे : डॉ. आरएस बावा
विज्ञापन

सहारनपुर। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंडूआं के उपकुलपति डाक्टर आरएस बावा ने बताया कि बदलते समय के साथ उद्योग जगत को भी ऊर्जावान और योग्य युवाआें की जरूरत है। इसलिए विश्वविद्यालयों को अपने शिक्षा मॉडल को तब्दील करना होगा, ताकि युवाओं को उद्योग की उम्मीदों के अनुसार प्रशिक्षित किया जा सके।
मंगलवार को सहारनपुर में जीपीओ रोड स्थित सभागार में हुई प्रेसवार्ता में डाक्टर आरएस बावा ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क प्रोफेशनल करियर काउंसिलिंग की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से 4100 से अधिक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इनमें सहारनपुर के 280 विद्या र्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार हासिल करने के काबिल बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके लिए सही समय पर पारस्परिक विचार-विमर्श की आवश्यकता होती है ताकि छात्र इंडस्ट्री की मांग को समझ सकें। उन्होंने बताया कि सहारनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में साल भर छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन मिलेगा। इंटरमीडिएट या राज्य के स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थी इस कॉउंसलिंग का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के लिहाज से कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। सहारनपुर के छात्र विक्रमजीत सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनिरिंग के छात्र ने नामचीन कंपनियों में नौकरी प्राप्त की। विश्वविद्यालय से दर्ज हुए 390 पेटेंटों में से 31 पेटेंट यूपी के छात्रों की तरफ से किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा सीयू सैट-2019 के माध्यम से अलग-अलग कार्यक्रमों में छात्रवृत्ति दी जा रही हैं। 109 से अधिक विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों में 100 प्रतिशत तक छात्रवृति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य योगदान देने के सम्मान के रूप में उत्तर प्रदेश के स्कूलों के शिक्षक तथा विश्वविद्यालय व कालेज के प्रोफेसरों को 10 प्रतिशत अकादमिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें