राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन
सहारनपुर। जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर जिला स्तरीय (बालक एवं बालिका) ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी सात से 9 जून तक बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव हैदर चौधरी ने बताया कि मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग से मौलिक चौधरी, विराज त्यागी, नमन शर्मा, पार्थ शर्मा, रितिक, अभिषेक राणा, अनिरुद्ध, अर्जुन पंवार, निपूर्ण मिश्रा और नितिन का चयन हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग से गौरी त्यागी, आयुषी चौधरी, रिया जाटव का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में जज व रेफरी की भूमिका में पंकज कुमार, पुनीत गुप्ता, राजेंद्र कुमार, गौरव बालियान, मुस्तकीम अंसारी, मुकेश जाटव, अंकित सांगवान, लाल धर्मेंद्र प्रताप और डाक्टर संदीप गुप्ता ने निभाई। सचिव हैदर चौधरी ने बताया कि बरेली में सात से 9 जून तक 39 वीं जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी, जिसमें सहारनपुर से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।