फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिलों ने किया 39.50 करोड का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिलों ने किया 39.50 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

सहारनपुर। चीनी मिलों को दिए गए सॉफ्ट लोन से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी आ रही है। जिले की दोनों सहकारी शुगर मिलों को 39.50 करोड़ रुपये सॉफ्ट लोन मिला है, जिसका उपयोग किसानों को भुगतान के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की नानौता और सरसावा चीनी मिलों को भारत सरकार से 39.50 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन मिला है। जिसका उपयोग बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि नानौता किसान सहकारी चीनी मिल को 25.29 करोड़ और सरसावा किसान सहकारी चीनी मिल को 14.21 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन मिला है। इस धनराशि का उपयोग किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया गया है। बता दें कि जनपद के किसानों का छहों शुगर मिलों पर अभी भी करीब 525 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें