सहारनपुर। जिला स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो टीम का चयन करने के लिए चार जून को डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होंगे। बालक एवं बालिका वर्ग की अलग अलग टीम का चयन होगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
शुक्रवार को जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक हुई। उसमें सचिव हैदर अली चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो बालक एवं बालिका वर्ग की टीम का चयन होगा। चार जून को सुबह सात बजे ट्रायल शुरू होगा। चयनित टीम सात से 9 जून तक बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। बैठक में सचिव हैदर अली चौधरी, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, सहसचिव पुनीत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, मुकेश जाटव, नीरू त्यागी, सरिता प्रजापति, गौरव कुमार, अमित कुमार और लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।