फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की यंग्स की टीम ने 95 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को प्रतियोगिता का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में रुड़की यंग्स की टीम ने माही क्रिकेट एकेडमी देहरादून को 95 रनों से बुरी तरह हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रुड़की यंग्स के कप्तान संजीव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रुड़की यंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। इनमें विपिन कुमार ने नाबाद 38 और कप्तान संजीव ने 23 रन का योगदान दिया। माही क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभय ने तीन और सौरभ ने दो विकेट लिए। 143 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी माही क्रिकेट एकेडमी देहरादून की पूरी टीम मात्र 47 रन पर सिमट गई। इस प्रकार रुड़की यंग्स की टीम ने 95 रन से शानदार जीत हासिल की। रुड़की की ओर से कप्तान संजीव ने चार तथा विपिन और पार्थ ने दो-दो विकेट लिए। प्रतियोगिता के दौरान रणधीर कपूर, भूपेंद्र कच्छल, कार्तिक चौहान, लाखन सिंह, मयंक बंसल, संजू पंडित, वकार अहमद, संजीव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें