फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी के दौरान आतिशबाजी के बैग में धमाके, कई युवक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम दादनपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब घुड़चढ़ी के दौरान अचानक आतिशबाजी के बैग में आग लगने से धमाके होने से करीब कई युवक झुलस गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम नानौता थाना क्षेत्र के गांव दादनपुर में एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। युवक डीजे की धुनों पर नाच रहे थे। अचानक आतिशबाजी छुड़ा रहे दो युवकों के बैग में आग लगने से धमाके शुरू हो गए। इससे घुड़चढ़ी में अफरातफरी का माहौल हो गया। हर कोई जान बचाने को इधर-उधर भागने लगा। धमाकों से निखिल, गौतम, प्रवेश, बालक नितिन, आदेश तथा कृष्णपाल सहित लगभग अनेक युवक से झुलस गए। सभी घायलों को आनन-फानन में सीएचसी नानौता व निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए लाया गया। जहां से उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें