फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ने किया गन्ना सर्वे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कई गांवों में चल रहे गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसान से मौके पर ही घोषणा पत्र भरवाया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी ने ग्राम हरोड़ा में गन्ना सर्वे की मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने गन्ना सुपरवाइजर को किसानों से घोषणा पत्र भरवाने के निर्देश दिए। जीपीएस से हो रहे सर्वेक्षण कार्य में चीनी मिल गागलहेड़ी के कर्मचारी भी मिले। निरीक्षण के दौरान कई किसानों की गन्ने के साथ कद्दू एवं तोरई सहित अन्य सहफसली भी देखी। किसानों ने बताया कि सहफसली से उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो जाती है। इस दौरान ज्येष्ट गन्ना विकास निरीक्षक रीना, डॉक्टर यशपाल सिंह, रामकुमार शर्मा, गागलहेड़ी चीनी मिल के एजीएम (गन्ना) धनराज सिंह आदि मौजूद रहे।
उप गन्ना आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों को अपने लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गोदामों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना भवन सभागार में आयोजित बैठक में उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गन्ना समितियों को सभी गोदामों पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गन्ना परिषदों की समीक्षा करते हुए कहा कि आधार पौधशालाओं एवं प्राथमिक पौधशालाओं को उत्तम गुणवत्ता के साथ स्थापित कराया जाए और उनका लगातार निरीक्षण किया जाए। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी और मंडल के सभी गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना समितियों के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें