फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में कृष्णा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने मेरठ में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के करीब 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने बताया कि मेरठ के पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डवलपमेंट सोसाइटी द्वारा ओपन शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बताया कि एयर राइफल ओपन साइट वर्ग में तन्मयांश ललित ने एक स्वर्ण पदक, उदय सिंह ने दो स्वर्ण पदक, आदित्य ने एक स्वर्ण पदक और हर्ष चौधरी ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवांवित किया है। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रबंध समिति सदस्यों वरुण गर्ग, नीरज गोयल, स्वाति गर्ग एवं प्रधानाचार्या ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। शूटिंग कोच विकास राणा, अरविंद सैनी, बिजेंद्र, सन्नी, प्रवेश आदि ने भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें