गंगोह में भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न
गंगोह (सहारनपुर)। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार आने और कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की शानदार जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। युवाओं ने डीजे पर नृत्य कर मिठाइयां बांटी। आतिशबाजी भी की गई।
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर क्षेत्र के लोगों में सुबह से ही उत्साह बना हुआ था। मतगणना के आरंभ में गठबंधन प्रत्याशी लगातार आगे बनी रही। लेकिन दोपहर बाद प्रदीप चौधरी बढ़त लेते रहे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्षेत्र के लोगों को जहां अपने क्षेत्र के परिणाम को लेकर उत्सुकता थी। वहीं, सहारनपुर के परिणाम की और भी निगाहें लगी थी। भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की शानदार जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। भाजपा किसान मोर्चा के नगराध्यक्ष अनिल शर्मा के प्रतिष्ठान पर एकत्रित भाजपाइयों ने दोपहर में ही भंगड़ा डालने के साथ मिठाइयां बांटीं। वंदेमातरम राष्ट्र प्रथम के सदस्यों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके अलावा नवनिर्वाचित सांसद प्रदीप चौधरी के आवास पर उमडे़ समर्थकों के हुजूम ने प्रदीप चौधरी के भाई मुन्नु चौधरी का मुंह मीठा कराया। इसके अलावा महिला शक्ति ने नगराध्यक्ष मनीषी तायल के नेतृत्व में शिव चौक पर पहुंचकर खुशी मनाई। मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके अलावा लखनौती में भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा की जिला महासचिव शैला जैदी के आवास पर भी मिठाइयां बांटीं। सलमान जैदी, शबी हैदर, नियाज अंसारी, योगेश मित्तल, सुखबीर आदि रहे। भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश राणा ने भी खुशी का इजहार किया है। शानदार जीत पर शिव चौंक पर मिठाई और हलवा बांटा गया। प्रशासन भी सतर्क बना रहा।