फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन खोखे जले, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। बुधवार रात मेन रोड किनारे रखे तीन खोखे जलकर राख हो गए। खोखो के स्वामियों ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेन रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने पन्ना पुत्र राजू, रमेश पुत्र रूपचंद एवं शिवराज पुत्र जीत राम खोखो में चिकन, सब्जी एवं कपड़े बेचने का काम करते थे। पीड़ितों का कहना है कि वह लोग बुधवार रात अपने खोखे बंद कर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि तीनों खोखे जले पड़े हैं तथा इनमें रखा सामान भी जल गया है। जिस समय वह वहां पहुंचे तो वहां लोहे के फ्रेम के अलावा कुछ नहीं बचा था। पीड़ितों के अनुसार खोखे जलने से वे रोजगार हो गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने जान बूझकर खोखो में आग लगाई है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें