सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार देर रात बेहट रोड स्थित ग्राम मुल्ला नगराजपुर में अरुण डेयरी पर छापा मारा। मौके से 155 किलो तैयार पनीर और 150 लीटर दूध नष्ट कराया। टीम ने पनीर व दूध के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
जांच करने पर पता चला कि उक्त डेयरी में अरुण उर्फ आकाश निवासी शिवदासपुर, रामपुर मनिहारन की है। इसमें पनीर बनाया जा रहा था। मौके पर रामपुर मनिहारान निवासी अनस सिद्दीकी और असद अली मौजूद मिले। इस मौके पर सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला आदि रहे। संवाद