बैंडबाजों संग निकाली बरात, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के मैदान पर चल रही श्रीमद्भागवत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए।
बुधवार को ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बरात निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात कथा के दौरान आचार्य देशमुख महाराज धर्माचार्य ने रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। सदा नीचा रहकर कर्म करने चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष सुभाष सपरा ने व्यापारी नेता विवेक मनोचा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संजय भसीन, विनोद खुराना, अशोक सलूजा, विपिन सलूजा, अमित बत्रा, संकल्प नैब मौजूद रहे।