फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस का अहम योगदान : वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का रहा है। राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वह कांग्रेस की 133वीं वर्षगांठ पर जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

वालिया ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस और कांग्रेसियों ने जो काम किया वह किसी से छिपा नहीं है। आज देश जिस भी पायदान पर खड़ा है वह केवल और केवल कांग्रेस की देन है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल और शकुंतला देवी ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में बताया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में कांग्रेस ने जो किया है उसे झुठलाया नहीं जा सकता। सेवादल के अध्यक्ष इमरान कुरैशी, संजीव कौशल और संजय वालिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ ली गई। कार्यक्रम में गुलफाम अंसारी, मजाहिर राना, अरविंद पालीवाल, अमित काम्बोज, अर्चित जैन, रविशचंद जैन, ओमपाल, संजय पंवार, राजकुमार सैनी, अशोक मिश्रा, शमशाद अली, नसीब खान, गुलशेर अल्वी, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें