फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में प्रीति ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर की रहने वाली प्रीति ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रीति ने डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर का प्रतिनिधित्व कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में प्रीति पदक जीत चुकी है। प्रीति के अलावा जिले की रिदम गुप्ता ने 48 किग्रा भारवर्ग में, मेघा रावत ने 52 किग्रा भारवर्ग में और आकांक्षा त्यागी ने 78 किग्रा भारवर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर सराहनीय प्रदर्शन किया, जबकि अदिति नेगी ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान ग्वालियर का प्रतिनिधित्व कर अच्छा प्रदर्शन किया। जूडो संघ की तरफ से खिलाड़ियों को शुभकामना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें