सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जनता रोड पर कचरी कारोबारी की फैक्टरी पर छापा मारा। जहां 202 किग्रा कचरी को सीज कर दिया गया।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट की सूचना पर ग्राम खुर्द जनता रोड पर खाद्य कारोबारी राजीव कुमार शर्मा की कचरी की फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर दस बोरों में 202 किलोग्राम कचरी मिली। तो बिक्री के लिए रखी हुई थी। खाद्य रंग की मिलावट के संदेह पर कचरी के दो नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए। जिन्हें प्रयोगशाला भेज दिया गया। टीम ने लगभग 202 किलो ग्राम कचरी सीज कर दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम में राम जीत, इंदल यादव, राहुल शुक्ला खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।