फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन 15 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे कार्यकर्ता: चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक दिसंबर से पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन कार्यकर्ता 15 किलोमीटर की पदयात्रा कर घर-घर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय मंत्री गोविंद चौधरी ने कहा कि पदयात्रा एक से 15 दिसंबर तक चलेगी। नगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की छह टोलियां बनाई जाएंगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए हर मोहल्लों में जाएंगी। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रमुख कार्यकर्ता घर-घर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। महानगर उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर को पदयात्रा का महानगर संयोजक मनोनीत किया गया। इसके पश्चात महानगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा ने नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, सुमित मलिक, महामंत्री प्रेमपाल कटारिया, मंत्री विशाल दुआ, राजकुमार मक्कड़, कोषाध्यक्ष सुरेश पसरीचा, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग का स्वागत किया। इस दौरान नीरज माहेश्वरी, नरेश धनकर, अमित गर्ग, हेमंत अरोड़ा, दिनेश सेठी, नितिन सिंघल, सुरेंद्र धवन, मनोज जैन, मान सिंह जैन, मदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
यूथ संसद सभा में पहुंचने का आह्वान
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन मल्हीपुर रोड स्थित महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के निवास स्थान पर किया गया। मुख्य अतिथि सुनील नागर प्रवासी ने 26 नवंबर को मुरादाबाद में आयोजित होने वाली यूथ संसद सभा में कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान रीतिका शर्मा, करण गुप्ता, मनीष सचदेवा, सूरज शुक्ला, हिमांशु गर्ग, हितेश शर्मा, रोबिन जैन, राहुल झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें