ट्रैक्टर चलाकर फसल खराब करने का आरोप लगाया
सहारनपुर। गांव भोजपुर के एक व्यक्ति ने रिश्तेदारों पर ट्रैक्टर चलाकर उसकी फसल खराब करने का आरोप लगाया। मामले में एसपी देहात से कार्रवाई की मांग की। गांव भोजपुर निवासी राजेश कुमार ने एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसका रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम रामपुर मनिहारान के यहां विचाराधीन है। एसडीएम ने तहसीलदार और थाना नानौता पुलिस को मामले का निस्तारण नहीं होने तक भूमि पर किसी भी प्रकार कार्य न होने देने के आदेश दिए थे। राजेश ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने भूमि पर खड़ी उसकी फसल को ट्रैक्टर चलाकर खराब कर दिया। एसपी देहात से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।