रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
रामपुर मनिहारान गांव घसौती के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह आठ बजे पुलिस को एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त न होने पर व्हाटसएप पर उसकी जानकारी डाली। इसके बाद मृतक की पहचान रामपुर मनिहारान थाने के गांव जटियाखेड़ी निवासी 45 वर्षीय नंदकिशोर उर्फ कल्लू पुत्र सुरेश दत्त शर्मा के रूप में हुई। शव के सिर में गहरी चोट के निशान थे। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के परिजनों का कहना था कि वह सुबह चार बजे से घर से लापता था। घटना कैसे हुई उन्हें उसकी जानकारी नहीं है। उधर थानाध्यक्ष का कहना था कि संभवत: रेल से टकरा कर मौत हुई है।