फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए गुड की आवक से महक उठी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नए गुड़ की आवक से मंडी महक उठी है। मंगलवार को सीजन का नया गुड़ मंडी में पहुंच गया है। हालांकि गत वर्ष की अपेक्षा करीब दस दिन देर से गुड़ की आवक हुई। पिछले वर्ष जहां गुड़ का शुरूआती रेट 3200 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल था वहीं इस बार इस बार इसका दाम 3350 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। मंडी में करीब 150 क्विंटल गुड़ आया है। नवरात्र शुरू होने के साथ ही मंडी में गुड़ की आवक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मंडी में नए गुड़ का अच्छे रेट से स्वागत हुआ। कोल्हू संचालकों को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार करीब सौ रुपये प्रति क्विंटल अधिक रेट प्राप्त हुआ। जिले में किसान बडे़ क्षेत्रफल में गन्ने की खेती करते हैं। अधिकतर भूमि में गन्ने की खेती होने के चलते बरसीम आदि चारे की फसल की बुआई के लिए किसान गन्ने को कोल्हुओं में डालते हैं। इस समय कोल्हुओं में 220 से 240 रुपये प्रति क्विंटल का रेट चल रहा है। शुगर मिलों के देरी से चलने के कारण किसान शुरूआत में कोल्हुओं में कम रेट होने के बावजूद गन्ना डालने को मजबूर रहते हैं। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मंडी में नया गुड़ पहुंच गया है। अभी करीब 150 क्विंटल गुड़ की आवक हुई है। पिछले सीजन में मंडी में 82806 क्विंटल गुड़ की आवक हुई थी। नवरात्र में गुड़ की आवक में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें