फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की जन जागरण यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की जन जागरण यात्रा शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। एकल जीएसटी लागू करने और खुदरा बाजार में विदेशी निवेश के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने मंगलवार को जनजागरण यात्रा का शुरू की। यात्रा 25 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांधी पार्क से जनजागरण यात्रा को अखिल भारतीय पंजाबी ब्राह्मण महासभा के जिला संयोजक धीरज भारद्वाज, जिलाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज, नीलकंठ शर्मा, अशोक कालिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, युवा इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष भारत कर्णवाल, रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल, मुख्य संरक्षक विरेंद कुमार बहल ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य एकल जीएसटी को लागू कराने, खुदरा बाजार में विदेशी निवेश और व्यापारियों का उत्पीड़न के बारे में व्यापारियों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसटी से देश का व्यापारी बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसटी के स्थान पर एकल जीएसटी को लागू किया जाए। खुदरा बाजार में विदेशी निवेश को लेकर देश के 12 करोड व्यापारी संकट में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और सहारनपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यह यात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए 25 सितंबर को जंतर-मंतर मैदान पर पहुंचेगी, जहां धरना दिया जाएगा। जुनैद खान, अवनीश जैन, सरदार दलजीत सिंह कोचर, दीपक जैन आदि ने भी विचार रखे। जगमोहन खन्ना, राजेंद्र हांडा, मुकेश सेठी, विरेंद्र बहल, मौहम्मद हारून, मौहम्मद फैसल कुरैशी, सुनील कालडा, सुभाष धमीजा, संजय तिवारी, अमित धारिया, कपिल बजाज, राजीव भरतरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें