फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहे व्यापारी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से एक व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपने हितों की रक्षा के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होकर चलना होगा।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री मंत्री ईश्वर दयाल कंसल, वीके जैन, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला और साजिद खान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महानगर अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि जब जीएसटी कानून लागू किया गया था, तब वह कठिन था। जिससे व्यापारी तिलमिला उठा था। लेकिन अब करीब 100 वस्तुओं की दरें भी कम हो गई है और नक्शा भी तीन महीने में एक हो गया है। इससे व्यापारी काफी राहत महसूस कर रहा है। उन्होंने वीके जैन को भामाशाह व्यापारी सम्मान पुरस्कार देते हुए कहा कि पूरा व्यापार मंडल गर्व का अनुभव कर रहा है। ईश्वर दयाल कंसल, राजेंद्र गुप्ता, एसके दुआ, केएल ठक्कर, राजकुमार विज, दानिश खान आदि ने भी विचार रखे। इसमें निपुण जैन, नीरज जैन, दीपक खेड़ा, खैराती लाल अरोड़ा, खैराती लाल चौहान, मुरली खन्ना, राम आनंद, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, रिशी धींगड़ा, अधीश्वर जैन, सतपाल चुघ, पवन कुमार, नरेश कुमार, मुकेश दत्ता, साजन गंगा, अमित सेठी, अशोक नारंग, दीपक राजदेव, मनीष कालड़ा, मुदित नारंग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें