फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

सहारनपुर। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पाने के लिए किसान तरस रहे हैं और अधिकारी इस ओर से आंख मूंदे बैठे हैं। इसके चलते किसान परेशान है। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू कार्यकर्ता नौ जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने यदि किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो भाकियू को आंदोलन करना पडे़गा। बाद में कमिश्नर सीपी त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापन में भाकियू ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, विद्युत निगम द्वारा किसानों के खिलाफ कराई जा रही एफआईआर पर रोक लगाने, सहकारी समितियों से ऋण की व्यवस्था कराने सहित अन्य मांगें उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अमीर हैदर जैदी, अशोक कुमार, मेवाराम, जगपाल सिंह, अरुण राणा, ईश्वरचंद आर्य, रघुवीर, भूपेंद्र त्यागी, संजय चौधरी,राजपाल, प्रदीप, महीपाल, विशाल त्यागी, घनश्याम राणा, डॉ. राजवीर, सुरेंद्र कांबोज, इमरान, बृजपाल सैनी, सतीश, कालू प्रधान, संजय, बबली कांबोज, सोहनवीर, मनोज कमाली, राकिब, सौराज राणा, कान सिंह, राजपाल , प्रवीण कुमार, पप्पू नागल, प्रवीण कुमार , प्रेम सिंह, अशोक, जयपाल सिंह, केहर सिंह, प्रदीप ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें