फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन निर्मल आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग को लेकर चौथे दिन शुक्रवार को भी बाबा मंगल गिरी की भूख हड़ताल जारी रही, लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने अभी तक बाबा की सुध नहीं ली है। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मंगलवार से बाबा मंगल गिरी गांव महेशपुर के शिव मंदिर में हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को चार दिन बीत जाने के बाद एसडीएम रामपुर मनिहारन के निर्देश के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी तो दूर की बात आज तक बड़गांव थाना प्रभारी ने भी बाबा की सुध नहीं ली है। प्रशासन के रवैये के प्रति ग्रामीणों में रोष है। बता दें बाबा ने बुधवार को तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर 20 दिन तक हिंडन पर कोई ठोस कार्य नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। उधर, हिंडन नदी में बढ़ते प्रदूषण की प्रमुख समस्या को महेशपुर निवासी भाजपा नेता विकास राणा ने भी मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचाया था, वहीं नदी किनारे बसे अन्य कई गांव के ग्रामीणों ने महेशपुर के शिव मंदिर पहुंचकर बाबा के इस आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। धरनारत बाबा मंगल गिरी का कहना है भाजपा सरकार में अगर साधू संतों की कोई अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करेगा तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें