फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ समाजवादी पार्टी: रूद्रसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के साथ समाजवादी पार्टी : रूद्रसैन
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा बिड़वी शुगर मिल क्षेत्र के किसानों के साथ है। किसी भी सूरत में गन्ना किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने बिड़वी शुगर मिल के गेट पर चल रहे किसानों के धरने का समर्थन किया। उन्होंने किसानों से कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने किसानों का बकाया भुगतान 14 दिन के अंदर कराने का आश्वासन दिया था। स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों को भी लागू करने की घोषणा की थी। मगर, भाजपा सरकार ने आज तक किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाया है। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री ने किसानों का अधिकतर गन्ना भुगतान कराने का दावा किया था, लेकिन अभी भी किसानों का करोड़ों रुपये मिलों पर बकाया है। यदि शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और बिड़वी शुगर मिल को चालू नहीं कराया तो सपा आंदोलन करेगी। प्रवीण बांदूखेड़ी, सेठपाल सिंह, बलेंद्र, चौधरी प्रमोद तोमर, बबलू कुमार, अनिल तोमर, जयपाल सिंह, नरेश सिंह चंद्रपाल, करण मुखिया, संजील तोमर, वजाहत, हनीफ, पोपली गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें