फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली में भरी लकड़ियां सड़क पर गिरीं, स्कूली बस का शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राली में लदी लकड़ियां सड़क पर गिरीं, स्कूली बस का शीशा टूटा
विज्ञापन

सरसावा। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से गिरी लकड़ियों की चपेट में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक मेटाडोर आ गयी। जिसका आगे का शीशा टूट गया और सारा कांच मेटाडोर के अंदर बिखर गया। गनीमत रही की किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अंबाला रोड पर थाने के सामने सहारनपुर की ओर से लकड़ियों से भी एक ट्रैक्टर ट्राली यमुनानगर की ओर जा रही थी। अचानक लकड़ियों पर बंधा रस्सा टूट गया और लकड़ियां नीचे गिरने लगी। इसी बीच पीछे से आ रही स्कूल वैन भी गिरती हुई लकड़ियों की चपेट में आ गई और कुछ लकड़ियां मेटाडोर के अगले शीशे का तोड़ती हुई जमीन पर आ गिरी। मेटाडोर के अंदर बैठे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। इसी बीच राहगीरों ने अनिष्ट की आशंका में जल्दी से सभी बच्चों को मेटाडोर से बाहर निकाला। बच्चों को सही सलामत देख सभी ईश्वर का धन्यवाद किया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके भाग निकला। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। उधर, जानकारी मिलते थाने से बाहर आई पुलिस ने स्कूली बच्चों को रवाना कर सड़क पर फैली लकड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें