फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले अध्यापक, एक दिन का वेतन कटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद ने शुक्रवार को क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अध्यापक गैरहाजिर मिले। इनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन सबसे पहले गणेशपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पहुंचे जहां उन्हें अमित कुमार व निशु देवी अनुपस्थित मिले। इसके बाद वह गणेशपुर के ही प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पहुंचे। जहां उन्हें प्रियंका, मंजुषा कपूर व मिनाक्षी काम्बोज अनुपस्थित मिली। जबकि जूनियर हाई स्कूल गणेशपुर मे रंजु सिंह अनुपस्थित मिली। उसके बाद वह कुरड़ीखेड़ा पहुंचे जहां बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन डेवलपमेंट एकेडमी स्कूल के प्रबंधक को सख्त हिदायत देते हुए तीन दिन में स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए। स्कूल में उपस्थित बच्चों का नामांकन राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराने की बात कही । उधर खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। साथ ही उनका स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें