फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में मस्जिद पर हमला किए जाना निंदनीय: उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दक्षिण अफ्रीका की मस्जिद पर हुए हमले में इमाम की मौत होने के मामले में देवबंदी उलमा ने दुख जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाना बेहद अफसोसनाक है। हुकूमत को चाहिए कि वो हमलावरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के डर्बन में बृहस्पतिवार को एक मस्जिद पर हथियारबंद तीन लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें मस्जिद की इमाम की मौत हो गई, जबकि दो लोग हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धार्मिक स्थल पर हमला करने तथा इमाम की मौत होने के मामले में शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि इस वक्त पूरी दुनिया में इस्लाम और मुसलमानों को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है और अब मस्जिद में घुसकर हमला किए जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वहां की हुकूमत को चाहिए कि वो हमलावरों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करे हमला करने के उद्देश्य के बारे में पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे। दारुल उलूम फारुकिया के शिक्षा प्रभारी मौलाना रहमतुल्ला नूर का कहना है कि मस्जिद में घुसकर इमाम और अन्य लोगों पर हमला करना निंदनीय है। इस तरह का कृत्य करने वालों का कोई धर्म नहीं होता। इसलिए सरकार को चाहिए कि वो ऐसेे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे ताकि दूसरे लोगों को भी सबक मिल सके और फिर वो इस प्रकार की किसी भी घटना को अंजाम देने की न सोच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें