फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में बंद बेअसर, रोजमर्रा की तरह खुले बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सामान्य वर्ग द्वारा मंगलवार को भारतबंद किए जाने की घोषणा का देवबंद में कोई असर देखने को नहीं मिला। रोजमर्रा की तरह बाजार खुले और लोगों ने अपने जरूरत के सामान की खरीदारी की। इंटरनेट सेवा बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 अप्रैल को भारत बंद दौरान पूरे देश में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें जानी नुकसान के अलावा करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची। इसके बाद कुछ संगठनों ने 10 अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया। जिसको देखते हुए शासन प्रशासन ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी। यहां तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी या मेसेज न भेजे जा सकें इसके लिए सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाओं को सोमवार रात्रि से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया। जिस कारण इंटरनेट नहीं चलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि व्यापार मंडलों ने भी बंद का कोई समर्थन नहीं किया था। क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस प्रशासन पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। अधिकारी क्षेत्र में घूम-घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे। खुफिया इकाइयों के अधिकारी भी लोगों की गतिविधि पर नजरें गड़ाए रहे। भारत बंद बेअसर होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें