फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बनेगा मैन बस स्टेंड: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने व्यापार बन्धु की बैठक में कहा कि बस स्टैंड की जगह चिह्नित कर ली है। इस पर जल्दी कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मानकमउ रोड पर स्टैंड के लिए जगह और मैन बस स्टैंड के लिए दिल्ली रोड पाइनवुड स्कूल के पास जगह चिह्नित की गयी है। उन्होंने नगर निगम को एक महीने के अंदर सड़कों के सारे गड्ढे भरने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी ने कहा नगर निगम और अन्य सरकारी विभागों द्वारा जो नई सडक बनाई जाती है उसमें सड़क निर्माण से पहले सीवर लाइन एवं पानी की लाईन, टेलीफोन केबिल आदि का कार्य होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम को इस बाबत सभी विभागों को सर्कुलर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कूड़ा कलेक्ट किया जायेगा वह कूडा शहर के बाहर डम्प किया जाये। उन्होंने कहा कि देहरादून चौक से चौधरी चरण सिंह चौक तक जाम की स्थिति बनी रहती इसलिए इसका चौड़ीकरण कराया जाए। इस अवसर पर सीडीओ संजीव रंजन, नगर आयुक्त गौरव वर्मा और संबन्धित विभागों के अधिकारी रहे।
-----------------------
कामधेनू कांप्लेक्स में लाइट की व्यवस्था कराई जाए
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने उद्योग बन्धु की बैठक में नगर निगम को निर्देश दिये कि कामधेनु कांपलेक्स में स्ट्रीट लाईन बनाकर एलईडी एक हप्ते के अन्दर लगाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी स्थित प्लाटों का सर्किल रेट समीपवर्ती गांवों की भूमि के बाजारी मूल्य से कम या बराबर किए जाएं।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित उद्योग बंधू की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पुरानी चुंगी से ट्रांसपोर्ट नगर तक सडकों के बीच बिजली के खम्भे लगे हैं जिनकी वजह से अतिक्रमण एवं जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने निर्देश दिये कि देहरादून रोड स्थित कैलाशपुर औद्योगिक फीडर से देहरादून रोड पर स्थित उद्योगों में आने वाली बिजली की सप्लाई करना एक हप्ते में सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया कि देहरादून रोड पर सड़क निर्माण एवं नाले का निर्माण होना था। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि जांचकर इकाइयों को को वित्त पोषित कराया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक आस्थान रेलवे रोड की पानी निकासी नहीं है उन्होंने अधिशासी अभियंता कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, उपायुक्त उद्योग कल्पना सिंह संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें