फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर मंत्री बैठक लेते रहे, बाहर नारेबाजी होती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अंदर मंत्री बैठक लेते रहे, बाहर नारेबाजी होती रही
विज्ञापन


सहारनपुर। शुल्क प्रतिपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्राइवेट आईटीआई संचालक नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं खेलकूद मंत्री चेतन चौहान से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। भीतर बैठक चलने की वजह से एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। इसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एसपी सिटी और आईटीआई संचालकों के बीच नोकझोंक भी हुई।
आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में शासन से 16500 रुपये कॉलेज के खाते में आता था, मगर शिक्षा निदेशक ने इस पर रोक लगा दी है। तब से जनपद के प्राइवेट आईटीआई संचालक आंदोलन की राह पर हैं। पिछले कई दिन से धरने और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान सहारनपुर पहुंचे। वह सर्किट हाउस में बैठक ले रहे थे। इसी दौरान प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े आईटीआई संचालक हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए सर्किट हाउस जा पहुंचे। भीड़ को देखकर पुलिस ने सर्किट हाउस का गेट बंद कर दिया। भीतर न जाने देने की वजह से आईटीआई संचालकों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने नारेबाजी तेज कर दी। इस दौरान उनकी एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में एसपी सिटी ने प्रतिनिधिमंडल को मिलने की अनुमति दी। करीब सात लोगों को मंत्री से मिलवाया गया। उन्होंने चेतन चौहान को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया और निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र चौहान, दिलनवाज खान, अनिल, ओजस्वी, पंकज सैनी, विवेक मित्तल, मनोज चौधरी, सलामत खान, पंकज गर्ग, रमन भारती, गुलाब सिंह, सोनवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----------------------------------------
आईटीआई संचालकों में मतभेद सामने आए
शनिवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से मिलने के बाद प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दो अलग-अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इनमें एक संयोजक डॉ. अशोक मलिक की ओर से और दूसरी संगठन के जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह की ओर जारी की गई। सोनवीर द्वारा जारी विज्ञप्ति में मंत्री से मिलने के बाद आईटीआई छात्रों के चेहरे खिलने की बात कही गई। डॉ. मलिक ने सोनवीर सिंह द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई। साथ ही उसमें शामिल किए गए लोगों के नाम पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

---------------------------------------
छात्रवृत्ति बहाल करने की मांग
प्राइवेट आईटीआई से पढ़ाई करने वाले छात्रों ने भी छात्रवृत्ति बहाली की मांग की है। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से मिलने से रोकने के बाद छात्रों ने हसनपुर चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सरकार का पुतला भी फूंका। पुतला फूूंकने वालों में अतुल यादव, पंकज, राजकमल, किशोर, मोहित, काला, सोनू, चंद्रभान, राजू, संदीप, कमल, सुमित, शुभम, रामप्रकाश, रजनीकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें