फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती महोत्सव में गायकों ने पेश की माता की भेंटें

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पीठ बाजार स्थित मां काली मंदिर में चल रहे दो दिवसीय मां शाकंभरी जयंती महोत्सव का समापन भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व आयोजित जागरण में भजन गायकों ने मधुर आवाज में माता की भेंटों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मां काली मंदिर में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। विधायक प्रदीप चौधरी ने पूजन उपरांत मां की पावन ज्योति प्रज्वलित की गई। इसके बाद माता की भेंटों का सिलसिला शुरू हुआ। अनेक भजन गायकों ने मां दुर्गा का गुणगान किया। रातभर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। शुक्रवार को मंदिर के पुजारी सूर्य कांत शर्मा ने आरती उपरांत मंत्रोचार के बीच मां शाकंभरी को भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर पर शुरू हुआ भंडारा तीसरे पहर तक चला। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नीरज अग्रवाल, डा. राकेश गर्ग, गौरव शर्मा, मुनेश नामदेव, बृजमोहन वर्मा, अनिल नामदेव, जितेंद्र नामदेव, संदीप तायल, मनोज गर्ग, शशिकांत शर्मा, आदित्य शर्मा, उमंग शर्मा, अंकित अग्रवाल, अमन कुमार आदि का सहयोग रहा। संचालन डा. अमित गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें