फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड़ कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। राजस्व विभाग की टीमों तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत तालाबों व अन्य ग्राम समाज की करीब पचास बीघा जमीन में खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत तहसीलदार न्यायिक चंद्रकांता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ गांव जुड्डी में दो तालाबों की करीब बारह बीघा भूमि पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार, नायब तहसीलदार अजबसिंह आदि के नेतृत्व में राजस्व विभाग की अलग-अलग टीमों ने गांव मानपुर, ठाठखेड़ी, समसपुर, बहबलपुर, माधोपुर में तालाबों व अन्य सरकारी भूमि पर खड़ी गेहूं व गन्ने आदि की करीब चालीस बीघा जमीन पर खड़ी फसलों को कब्जा मुक्त कराया है। इस दौरान अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी व्यक्ति ने पुन: अवैध कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभी गांवों के हल्का लेखपालों सहित भारी पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें