पेंशनरों को शासनादेश के अनुरूप लाभ दिलाने की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों को पदाधिकारियों द्वारा पेंशन पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी गई। परिषद के मंत्री जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षकों और पारिवारिक पेंशनरों के बारे में एक जनवरी 2018 को निकले शासनादेश के अनुसार 1986 से 31 दिसंबर 2015 तक के सभी बेसिक शिक्षा से संबंधित पेंशनरों की पेंशन की पुनरीक्षण होगा। वेतन प्रकल्पित के आधार पर निर्धारित होकर पेंशन का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य कोषाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी से शासनादेश के अनुसार पुनरीक्षण करने के लिए वार्ता की गई। उन्होंने शासनादेश के अनुरूप पेंशनरों को अविलंब इसका लाभ दिलाने की मांग की है। इस मौके पर कपूर सिंह, विष्णु प्रसाद शर्मा, इलम चंद सैनी, मदन सिंह तोमर, रामशरण सिंह, सुमंत प्रसाद, जीवन सिंह, ब्रहमदत्त, प्रेमचंद आदि रहे।