फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्ररक्षक का निर्माण करना हिंजामं का प्राथमिक लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र रक्षक का निर्माण करना हिंजाम का प्राथमिक लक्ष्य
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच द्वारा क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज को सुस्त अवस्था से बाहर निकालने के लिए हिंदू जागरण मंच का गठन किया गया है।
विज्ञापन

देवी कुंड स्थित शहीद स्मारक पार्क पर गोष्ठी में प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि देश की बाहरी सुरक्षा सेना करती हैं। परंतु देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के नागरिकों की है। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा में हिंदुत्व बसता है तथा हिंदू जागरण मंच हिंदू समाज की सुरक्षा के चक्र के रूप में काम करता है। लव जेहाद, बढ़ती मुस्लिम आबादी तथा हिंदुओं का घटता आबादी प्रतिशत चिंता का विषय है। ऐसे में हिंदू समाज को जाग्रत होकर इन खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक घर से एक राष्ट्र रक्षक का निर्माण करना हिंदू जागरण मंच का प्राथमिक लक्ष्य है। गोष्ठी में गजराज राणा, डा. श्याम सिंह, जरनैल सिंह सैनी और डा. राजकुमार जाटव ने भी विचार रखे। अध्यक्षता डा. सुखपाल सिंह व संचालन अमित धीमान ने किया। इस मौके पर आशु शर्मा, शाश्वर आत्रेय, शेषपाल, संदीप सैनी, मोकिंत, अमन, दीपक वर्मा, कर्ण, सुभाष, कुशलपाल, मनीराम त्यागी, विजय पुंडीर, विभोर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें