फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार त्यागकर करनी चाहिए भगवान की अराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन


सहारनपुर। मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव पर श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने देव मूर्तियों का पूजन कराया। श्री गणेश पूजन के साथ कथा व्यास अजय किरण महाराज ने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं। सत्य अमिट है और सत्यनारायण भगवान साक्षात ब्रह्म है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऋषियों ने लोक कल्याण के लिए नारद जी के पूछने पर सत्य नारायण कथा को सुनाया। हमें अहंकार त्यागकर सच्चे मन से भगवान की आराधना करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुकेश चौरसिया, पवन गोयल, विनय जिंदल, सतीश सिंघल, प्रवीण अरोड़ा, गोपाल वर्मा, मनोज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विभोर जिंदल, श्याम मोहन शर्मा, नवीन गर्ग, योगेश गोयल, अमित शर्मा, सौरभ गर्ग, रामपाल सिंह पुंडीर, मामचंद माहेश्वरी, सतीश बंसल, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें