फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में नगर में विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सड़कें, पथ प्रकाश व सुलभ शौचालय सहित अनेक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में सभी 13 नवनिर्वाचित सभासदों ने नगर में विकास कार्यों व पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर नगर पंचायत चेयरमैन को समर्थन किया। बैठक में प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मिशन योजना को सफल बनाने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित बोर्ड बैठक में चेयरमैन नसीम फात्मा, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद सहित सभी सभासदों द्वारा भाग लिया गया। बैठक में नगर के विकास कार्य, सड़क, पथ प्रकाश व्यवस्था, बीमार व घायल लोगों को उपचार हेतु 40 किलोमीटर तक ले जाने के लिए एंबुलेंस के किराए में 500 के स्थान पर 300 रुपये करने, विवाह शादियों में वाटर टैंक का किराया 300 के स्थान पर 200 रुपये करने, पेयजल व्यवस्था, नगर की नालियों व सड़कों की सफाई व्यवस्था के साथ साथ घरों से निकलने वाले कूड़ा करकट को कूड़ा दान में डालने, नगर के सभी वार्डों में अलाव की व्यवस्था करने सहित अनेक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
बैठक में सभासद अभिजीत उर्फ सन्नी राणा द्वारा नगर के संजय चौंक सहित मेन बाजार में शुलभ शौचाल्य के निर्माण तथा प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभासद मोनी देवी, सन्नी सैनी, पूनम देवी, अभिजीत उर्फ सन्नी राणा, हाजी अब्बास चौधरी, गुलफाम राव, शादाब खान, शहजाद, अशोक राणा, हाशिम चौधरी, समरीन सिद्दीकी, जिया बानो, सभासद रिहाना प्रवीण सहित रियासत सिद्दीकी, अनवार खान, सुरेंद्र रोहिला, प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, नौशाद आदि कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें