बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सिंह सभा कमेटी के तत्वावधान में सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली।
गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। इसके बाद गुरु महाराज की सवारी थी। प्रेम नगर से आयी गतका पार्टी और हरियाणा से आया मौरबीन बैंड सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा का कस्बे में जगह जगह सर्व समाज के लोगों ने फूलों से स्वागत किया। इसमें क्षेत्र के गांव टांडा मानसिंह, गणेशपुर, तोता टांडा, कुरड़ीखेड़ा, पेलियो, डालु वाला की संगत ने भाग लिया। शोभायात्रा गुरुद्वारा से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पर पहुंच कर संपन्न हुई। उसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। सरदार गुरदयाल सिंह, पंजाब सिंह, सरदार जगत सिंह सिद्धू, गुरनाम सिंह, महिपाल सिंह, बहादर सिंह, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, राम सिंह, बीबी कुलवंत कौर, अंगूरी देवी, अमन दीप कौर सिद्धू, बवनदीप कौर आदि का सहयोग रहा।