फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों का हिम्मत के साथ विरोध करें छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों का हिम्मत के साथ विरोध करें छात्राएं
विज्ञापन


चिलकाना/छुटमलपुर। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत नव जनोदय इंटर कालेज सुल्तानपुर और शाकंभरी पब्लिक स्कूल मांडुवाला में आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए गये। छेड़खानी तथा असुरक्षा महसूस होने पर हेल्प लाइन नंबर 1090 या फिर डायल 100 पर सूचना देने के लिए कहा गया।
बृहस्पतिवार को चिलकाना में नव जनोदय कालेज प्रांगण में क्षेत्राधिकारी सदर कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं को अपने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग लेना चाहिए। बालिकाओं को हौसला बनाकर असामाजिक तत्वों का विरोध करना चाहिए। डरने से ऐसे तत्वों का हौसला बढ़ जाता है। एसओ नीरज सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की असुरक्षा की आशंका होने पर तुरत अपने परिजनों तथा पुलिस के 1090 नंबर पर भी फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी बालिका द्वारा पुलिस को दी जाने वाली पहचान गुप्त रखी जाएगी तथा उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, वहीदा रहमान, फरहा अंसारी, लवी त्यागी, अनीता, आंचल, हिमांशी, रेनू सैनी, पद्म कुमार, शिवकुमार, बिजेंद्र सिंह विनीत राणा, गौरव भाटी, रूचि चौहान, सुमन देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर के शाकंभरी पब्लिक स्कूल मांडुवाला में फतेहपुर थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि छात्राओं को घर तथा स्कूल आते जाते समय यदि कोई परेशान करता है तो पुलिस को जरूर सूचना दें। पुलिस अपने स्तर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को घर-बाहर जाते समय अपने परिजनों को भी बता देना चाहिए। इस दौरान चेयरमैन सुशील राणा, प्रबंधक सतीश रोहिला, प्रदीप गुप्ता, सुशील गुप्ता, संजय राणा, प्रधानाचार्या शगुन जैन, राजेश्वर पुंडीर, उप प्रधानाचार्य गुरप्रीत कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें