फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में विजिबिलटी कम होने से वाहनों की रफ्तार थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में छाने कोहरा इस बार नवंबर माह शुरू होते ही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मंगलवार की देर शाम से ही कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण लोगों को दिन में भी वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। बावजूद इसके सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग ही नहीं लिंक सड़कों पर भी कई वाहन आपस में टकराने से बाल-बाल बचे। धुंध के चलते लोगों को 20-30 की स्पीड पर ही वाहनों का चलाना पड़ा। वहीं, कोहरे के कारण ठंड भी बढ़ गई है। जहां पिछले दिनों तक लोग बिना स्वेटर के घूम रहे थे, वहीं बुधवार को लोग जैकेट में नजर आए। ठंड में इजाफा होने के साथ ही कपड़ों का बाजार भी गर्म होने लगा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही गेहूं की बुआई भी तेज हो गई है। धान व गन्ने की कटाई के बाद खाली हुई खेतों को किसानों ने गेहूं की फसल के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला के प्रभारी सुभाष वर्मा ने माना कि इस बार धुंध पहले से कुछ जल्दी आ गई है। जिससे ठंड बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें