फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसारी बिरादरी के जावेद ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार को अंसारी बिरादरी की बैठक में जावेद अंसारी ने जातिवाद को खत्म करने और विकास के लिए प्रत्यनशील रहने का वादा करते हुए अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

भायला रोड पर फुरकान अंसारी के यहां आहूत बैठक में जावेद अंसारी ने कहा कि देवबंद की जनता ने मौका दिया तो वह विकास को तरजीह देंगे और कमीशनखोरी को बंद कराकर ही दम लेंगे। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि हर बार देवबंद में दो व्यक्ति जनता को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। इस बार जनता को दिखाना है कि वह किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है। इस मौके पर रिजवान अंसारी, मुस्तफा गौड़, हाजी मकबूल, शाहिन अल्वी, शहजाद कासमी, ताहिर इंजीनियर, जरीफ खां, अब्दुस्सलाम अंसारी, मौ. नवाज अंसारी, इकराम अंसारी, चौ. इलियास, मौ. हनीफ आदि मौजूद रहे।

कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने चंदेना कोली गांव के एक मकान में छापा मारकर एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चंदेना गांव निवासी महीपाल सिंह घर में अवैध शराब की भट्टी चला रहा था। जहां से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें