फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 को साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगा दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
7 को साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगा दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग
विज्ञापन

- एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेनें स्थगित रहने से होगी परेशानी

देवबंद। देवबंद और रोहाना रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास का निर्माण होने के कारण सात नवंबर को साढ़े पांच घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान अंबाला और दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों को केंसिल कर दिया गया है। रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि देवबंद और रोहाना के बीच में फाटक संख्या 63 (रोहाना के पास) और फाटक संख्या 66 (यादगार वाला) पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। इस कारण सात नवंबर को सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक रेलमार्ग ब्लॉक रहेगा। इके चलते अंबाला से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14522 इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस, अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64562 एवं दिल्ली-अंबाला 64561, हरिद्वार-दिल्ली ऋषिकेश ट्रेन संख्या 54472, कालका-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54304 के अलावा दिल्ली से सहारनपुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64559 स्थगित रहेंगी। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच घंटे ट्रेनों का संचालन स्थगित रहने से यात्रियों को कुछ परेशानी उठानी पडेगी। बता दें कि मुजफ्फरनगर से टपरी तक डबल लाईन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उक्त कार्य मुकम्मल होने पर यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से भी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें