फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। थाने के ठीक सामने मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से खफा व्यापारियों ने सोमवार को नानौता ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में थाने पर पहुंचकर हंगामा किया।
बता दें कि शुक्रवार की रात कस्बे में थाने के ठीक सामने जगदंबा मोबाइल की दुकान में नगदी सहित तीन लाख के मोबाइल चोरी हो गए थे। इस घटना में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सोमवार को नानौता ब्लाक प्रमुख ऋषिपाल राणा के नेतृत्व के व्यापारी थाने पहुंचे। उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस केवल दुकानदारों को चौकीदार रखने की नसीहत तो दे रही हैं लेकिन थाने के गेट के पास हुई चोरी की घटना की जिम्मेदारी तक लेने को तैयार नहीं है। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस केवल उगाही में मस्त है। अपराध नियंत्रण में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। एसएसआई राममिलन यादव ने जल्द खुलासे का आश्वास देकर व्यापारियों को शांत किया। हंगामा करने वालों में अरविंद, निक्की शर्मा, सुंदर, राधा, तेजपाल, सचिन कुमार, रामनाथ शर्मना, प्रवीण चौहान, मोनू, बलराम, बिजेंद्र, रजनीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एक माह पूर्व पुलिस में कार्यरत नीलम पुंडीर व रगबीरी प्रजापत के मकान से चोरों ने हजारों रुपये की नगदी व समान चोरी कर ले गए थे। इसका भी पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें