फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलादेश के अधिकारियों ने लिया सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बांग्लादेश प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों से मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई को देखा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जाना। तहसील सदर में 82 जनसमस्याएं आई थीं। जिनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान की गुहार लगाई। जिले के दौरे पर आए बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों की कार्य प्रणाली को नजदीक से देखा और समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवों को साझा किया। तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 82 जनसमस्याएं आई थीं। इनमें राजस्व विभाग की सबसे अधिक 31, आपूर्ति विभाग की, 13, विकास संबंधी 8, पुलिस संबंधी 7 और पीडब्लूडी की 4 समस्याएं थीं। इनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए कहा गया है। इस दौरान जिलाधिकारी पीके पांडे, एडीएम एफ विनोद कुमार, एसडीएम संगीता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें