फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर का करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। फतेहपुर कलां गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में जनरेटर का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव का पीएम कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी।
विज्ञापन

हादसा देर शाम हुआ। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर कलां गांव में ब्रिजेश कुमार के यहां किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें गांव के सोनू (22) डीजे एवं पंखे आदि इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगा रखा था। लाइट भागने पर सोनू जनरेटर के तार जोड़ने के लिए चला गया। इसी बीच किसी ने जनरेटर स्टार्ट कर दिया, जिससे सोनू को जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार्यक्रम आयोजक और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पीएम के लिए ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी। सोनू की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गिरि ने बताया कि शव को पीएम के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें