फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बालिकाओं को शिक्षित करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में मुस्लिम किशोरी शिक्षण कार्यक्रम के तहत इंटर सेंटर विजिट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव टोडरपुर के किशोरी प्रशिक्षण केंद्र में कोआर्डिनेटर पी. राम ने कहा कि संस्था के माध्यम से सहारनपुर जिले के चार ब्लाकों के 15 गांवों में मुस्लिम समुदाय में किशोरी शिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। इसके तहत किशोरियों को तीन वर्षों में कक्षा पांच तक की शिक्षा दी जा रही है। इन किशोरियों में आपसी मेलजोल तथा अनुभवों को बांटने के लिए इस इंटर सेंटर विजिट का आयोजन किया गया। तसनीम ने कहा कि मुस्लिम समाज को विकसित एवं सशक्त करने के लिए बालिकाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है। हमारे समाज में लड़कों व लड़कियां दोनों के लिए समान शिक्षा की जरूरत है। सुरेशो ने दिशा संस्था द्वारा संचालित महिला प्रकोष्ठ एवं नारी अदालत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी महिला पर किसी भी प्रकार की हिंसा होती है, तो हर माह की 10 तारीख को नारी अदालत के माध्यम से केस की सुनवाई होती है और दोनों पक्षों में निपटारा करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, शाहिन प्रवीन, सुमन, सुमन बेगम, कुलदीप, ऊषा रानी, रीता सैनी, सावित्री, फरीदा, तारा देवी, मैनवती आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें