फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

सहारनपुर। खेल दिवस पर सहारनपुर जिला जूडो संघ की ओर से शहीद सरबजीत सिंह ढिंडसा की याद में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता कराई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर पदक के लिए जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी सुनील इमैनुअल ने किया। उन्होंने जूडो को खेल के साथ ही आत्मरक्षा की कला बताया। उद्घाटन अवसर पर भारतीय नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों ने जूडो का बेहतरीन प्रदर्शन कर तालियां बटोरी। बालिकाओं के 25 किलोग्राम भार वर्ग में अवनी राना पहले, प्राची दूसरे तथा आर्य सैनी और सृष्टि बिष्ट संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 30 किलोग्राम भार वर्ग में पलक ने पहला, स्नेहा ने दूसरा तथा श्रद्धा और दिशा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 35 किलोग्राम भार वर्ग में निशु ने पहला, प्रार्थना ने दूसरा तथा श्री गौड़ और संभावी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका पहले, मुद्रिका दूसरे तथा मनस्वी और प्रेरणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 45 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांशी ने पहला, परी ने दूसरा तथा भूमिका और मान्या ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों के 20 किलोग्राम भार वर्ग में ओजस्वी पहले, दिव्यांश दूसरे तथा तनिश और सूर्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 25 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कर्ष ने पहला, सुधांशु ने दूसरा तथा रोहन और वेदांत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में प्रदीप, विवेक, सुषमा, राजी, अगमदीप, श्वेतांक, विरेंद्र, मनीषा, राहुल, याशिका, अनुज, दाशिन असद आदि शामिल रहे। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, एसी गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, हरप्रसाद सैनी, पूनम ठाकुर, जितेंद्र धीमान, निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें